गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निकली यात्रा

गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निकली यात्रा

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ संकल्प के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। गोरखपुर क्लब से निकली यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, विधायक विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद और फतेहबहादुर सिंह, पूर्व महापौर सत्या पांडेय तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान जनसेवा से राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सांसद रवि किशन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल रहा।

Previous articleविसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग और सफाई समय से पूरी करने के निर्देश सीओ ने राजघाट प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, प्रकाश और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here