विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग और सफाई समय से पूरी करने के निर्देश सीओ ने राजघाट प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, प्रकाश और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग और सफाई समय से पूरी करने के निर्देश

सीओ ने राजघाट प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, प्रकाश और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर। दुर्गापूजा पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बेलहरकलां थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाश, साफ-सफाई, नदी तट पर बैरिकेडिंग, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखीं।

सीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विसर्जन स्थल की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट प्लान और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से दुरुस्त रखने और विसर्जन के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मेंहदावल, नगर पंचायत बेलहरकलां के ईओ  अमित सिंह और थानाध्यक्ष बेलहरकलां समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleजिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर नोडल अधिकारी नाराज भर्ती मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, अनुपस्थित मिलीं चिकित्सक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here