जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर नोडल अधिकारी नाराज भर्ती मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, अनुपस्थित मिलीं चिकित्सक

जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर नोडल अधिकारी नाराज

भर्ती मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, अनुपस्थित मिलीं चिकित्सक

संतकबीरनगर। विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व जनपद के नोडल अधिकारी रवि रंजन ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय और एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से उपचार, दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया और अस्पताल के अधिकारियों से चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के वार्ड, डॉक्टर कक्ष, दवा वितरण केंद्र, इमरजेंसी सेवा और ऑक्सीजन आपूर्ति का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के उपचार और देखभाल में लापरवाही न हो। दूर-दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े तथा उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए।

निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं चिकित्सक

निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रेया सिंह अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमएस ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति की सूचना कार्यालय को नहीं दी गई थी। नोडल अधिकारी ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए क्वालिटी मैनेजर फैजान को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, सीएमएस डॉ. रमाशंकर, डॉ. एलसी यादव सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमीट एंड ग्रीट’ अभियान में वाहनों की सघन चेकिंग महिला और आमजन की सुरक्षा पर जोर, नशे में ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर समेत कई बिंदुओं पर जांच
Next articleविसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग और सफाई समय से पूरी करने के निर्देश सीओ ने राजघाट प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, प्रकाश और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here