यातायात नियमों के प्रति राहगीरों और वाहन चालकों को किया जागरूक सदर अस्पताल से कलेक्ट्रेट मोड़ तक चला अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करने की अपील

यातायात नियमों के प्रति राहगीरों और वाहन चालकों को किया जागरूक

सदर अस्पताल से कलेक्ट्रेट मोड़ तक चला अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करने की अपील

संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस ने सदर अस्पताल से कलेक्ट्रेट मोड़ तक अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।

यातायात प्रभारी खलीलाबाद परमहंस के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और कार चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।

पुलिस ने लोगों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सीओ यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

Previous articleमेंहदावल बाईपास से हटाया अतिक्रमण पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की दी हिदायत
Next articleमीट एंड ग्रीट’ अभियान में वाहनों की सघन चेकिंग महिला और आमजन की सुरक्षा पर जोर, नशे में ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर समेत कई बिंदुओं पर जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here