मेंहदावल बाईपास से हटाया अतिक्रमण पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की दी हिदायत

मेंहदावल बाईपास से हटाया अतिक्रमण

पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की दी हिदायत

संतकबीरनगर। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मेंहदावल बाईपास चौराहे पर अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन का रास्ता सुचारु कराया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर सामान न रखने की हिदायत दी गई। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, यातायात प्रभारी खलीलाबाद परमहंस, तहसीलदार सदर और नगर पालिका की टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous articleतामेश्वरनाथ धाम को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज डीएम ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, स्थानीय काश्तकारों से कहा- विकास में उनके हितों को दी जाएगी प्राथमिकता
Next articleयातायात नियमों के प्रति राहगीरों और वाहन चालकों को किया जागरूक सदर अस्पताल से कलेक्ट्रेट मोड़ तक चला अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here