कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम की दबिश, 20 लीटर बरामद चकराव्वल में पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई, एक मुकदमा दर्ज; शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण

कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम की दबिश, 20 लीटर बरामद

चकराव्वल में पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई, एक मुकदमा दर्ज; शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण

गोरखपुर। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। चकराव्वल क्षेत्र से करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चल रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-दो कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-दो सदर एसएन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। अमरुतानी पुलिस चौकी की टीम भी अभियान में शामिल रही। संयुक्त टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की।

शराब की दुकानों पर भी पहुंची टीम

अभियान के दौरान कंपोजिट और देसी शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की जांच के साथ विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि शराब की दुकानें निर्धारित समय से पहले न खोली जाएं और तय समय के बाद बिक्री नहीं होनी चाहिए।

पॉश मशीन से बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश

दुकान संचालकों को मदिरा की बिक्री शत-प्रतिशत पॉश मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous articleडरें नहीं, भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें गलत व्यवहार : जिला जज छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी, दो अक्टूबर तक विद्यालयों में चलेंगे जागरूकता शिविर
Next articleत्योहारों को लेकर बाजारों में बढ़ी निगरानी, एसपी नॉर्थ ने किया पैदल गश्त कैंपियरगंज के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here