आफत की बारिश से खलीलाबाद बेहाल, सड़कें बनीं तालाब आजाद चौक से गोला बाजार और बैंक चौराहे तक जलभराव, आवागमन प्रभावित; पानी निकालने में जुटी पालिका की टीम

आफत की बारिश से खलीलाबाद बेहाल, सड़कें बनीं तालाब

आजाद चौक से गोला बाजार और बैंक चौराहे तक जलभराव, आवागमन प्रभावित; पानी निकालने में जुटी पालिका की टीम

संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश ने खलीलाबाद शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों तक जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आजाद चौक, गोला बाजार, बैंक चौराहा, डीघा बाईपास और बरदहिया समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

बारिश का सिलसिला जारी रहने से शहर के निचले इलाकों में परेशानी अधिक बढ़ गई। छोटी सरौली समेत नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों और संपर्क मार्गों पर जलजमाव हो गया। जगह-जगह पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को संभलकर निकलना पड़ा।

बाजार से प्रमुख चौराहों तक पानी ही पानी

शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल आजाद चौक से गोला बाजार और बैंक चौराहे तक जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। बाजार आने-जाने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। डीघा बाईपास और बरदहिया क्षेत्र में भी जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

जल निकासी में जुटे पालिकाकर्मी

जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद की टीमें सक्रिय रहीं। कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर जल निकासी के काम में लगाया गया। सड़कों पर जमा पानी निकालकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाता रहा।

वहीं, यातायात पुलिस भी जलभराव वाले प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था संभालती नजर आई। पुलिसकर्मी वाहनों को सुरक्षित निकालने और यातायात सुचारु रखने में जुटे रहे। लगातार बारिश के कारण शहरवासियों की दिनचर्या प्रभावित रही और जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।

Previous article1540 शिक्षक मतदाताओं के लिए बनाए गए सात मतदेय स्थल गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा गया जिला
Next articleचलती बाइक पर गिरा विशालकाय पेड़, सफाईकर्मी की मौत पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर पिडवा गांव के सामने हादसा, गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहे थे गनीराम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here