पुरानी बस्ती थाने में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद भूमि विवाद की शिकायतों पर संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम गठित, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पुरानी बस्ती थाने में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद

भूमि विवाद की शिकायतों पर संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम गठित, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बस्ती। शनिवार को पुरानी बस्ती थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

डीएम ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समयसीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था और आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए।

भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर डीएम ने मौके की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से मामलों का निस्तारण करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद के अन्य थानों में भी समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Previous articleपादरी बाजार में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने परखी यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next articleडीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here