डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संतकबीरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना बखिरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी की जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही कार्रवाई पूरी की जाए।

इसके बाद डीएम ने थाना परिसर में शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि निस्तारित शिकायतों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्रवाई वास्तव में मौके पर हुई है।

इस दौरान थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleपुरानी बस्ती थाने में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद भूमि विवाद की शिकायतों पर संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम गठित, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Next articleराष्ट्रीय लोक अदालत में 65,724 वादों का निस्तारण, 14 दंपतियों के रिश्तों में फिर लौटी मिठास सुलह-समझौते से साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, मोटर दुर्घटना के 111 मामलों में 41.11 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here