पादरी बाजार में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने परखी यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पादरी बाजार में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने परखी यातायात व्यवस्था

सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर यातायात की स्थिति, वाहनों के आवागमन और प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति का जायजा लिया।

एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पादरी बाजार में यातायात संचालन व्यवस्थित ढंग से कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था का उद्देश्य केवल वाहनों का संचालन कराना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों का पालन कराने के साथ सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने देने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने को कहा। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleअंश निर्धारण और वरासत में देरी पर सीआरओ सख्त सदर तहसील में मैराथन समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here