एडीएम की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश सड़क, बिजली, जल निकासी और साफ-सफाई के मुद्दों पर अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश

एडीएम की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश

सड़क, बिजली, जल निकासी और साफ-सफाई के मुद्दों पर अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने शहर की सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था तथा सामुदायिक शौचालय जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके बाद आयोजित उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, जल निकासी, स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए उच्च स्तर की स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रसारित किए जाएं, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

बैठक में उपायुक्त राज्यकर परमहंश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय शंकर, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Previous articleश्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, शिव मंदिरों का किया निरीक्षण कोपिया, झरखंडी और बाबा कुबेरनाथ मंदिर पहुंचे अधिकारी, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं के दिए निर्देश
Next articleडीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं, भोजन, चिकित्सीय सुविधा और स्वच्छता पर दिए आवश्यक निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here