सावन मेले की तैयारियों का डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सावन मेले की तैयारियों का डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

संतकबीरनगर। आगामी सावन मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी, बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जलाभिषेक के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग तथा आवागमन मार्ग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र एवं आसपास स्थापित सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया और संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने मेला आयोजकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, भोजन, बिजली, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पी.के. गुप्ता, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleमाय भारत पोर्टल पर अधिकतम पंजीकरण का लक्ष्य, जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक संपन्न डीडीओ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों को दिए निर्देश, युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
Next articleडीएम ने मनरेगा से निर्मित तालाबों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here