माय भारत पोर्टल पर अधिकतम पंजीकरण का लक्ष्य, जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक संपन्न डीडीओ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों को दिए निर्देश, युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

माय भारत पोर्टल पर अधिकतम पंजीकरण का लक्ष्य, जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

डीडीओ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों को दिए निर्देश, युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत केंद्र गोरखपुर द्वारा माय भारत पोर्टल पर अधिकतम युवा पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने की।

बैठक में जनपद गोरखपुर को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में अग्रणी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। जिला विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर युवाओं को अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करें।

जिला युवा कल्याण अधिकारी सीमा पाण्डेय ने माय भारत पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग का प्रत्येक युवा इस पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकता है। पंजीकरण के बाद युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक अवसरों से जुड़ने का लाभ मिलेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिकाधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ा जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया, जनसंपर्क और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिला विकास अधिकारी ने कहा कि युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान की सफलता की कुंजी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी सीमा पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से गोरखपुर को माय भारत पंजीकरण में प्रदेश के अग्रणी जनपदों में शामिल करने का संकल्प व्यक्त किया।

Previous article54 विद्यालयों में स्थापित होंगी व्यावसायिक लैब, 2.70 करोड़ रुपये के उपकरण क्रय को मंजूरी सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की अध्यक्षता में जनपदीय क्रय समिति की बैठक, छात्रों को मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण
Next articleसावन मेले की तैयारियों का डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here