परफॉर्मेंस ग्रांट कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 309 कार्यों की फाइल अनुमोदन के लिए भेजी गई चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कराने पर जोर

परफॉर्मेंस ग्रांट कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 309 कार्यों की फाइल अनुमोदन के लिए भेजी गई

चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कराने पर जोर

गोरखपुर। परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने की। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर भी मौजूद रहे।

बैठक में जनपद की परफॉर्मेंस ग्रांट में चयनित कुल 32 ग्राम पंचायत सचिवों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 454 विकास कार्यों के लिए तीसरी किस्त की मांग प्राप्त हुई है। इनमें से 309 कार्यों की पत्रावली अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर को भेज दी गई है।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। बैठक में कार्यों की प्रगति और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

Previous articleमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Next articleस्कूली वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान – बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई – 7 जुलाई तक दी गई अंतिम मोहलत, नियम तोड़ने वाले स्कूलों की मान्यता पर भी संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here