स्कूली वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान – बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई – 7 जुलाई तक दी गई अंतिम मोहलत, नियम तोड़ने वाले स्कूलों की मान्यता पर भी संकट

स्कूली वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान

– बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

– 7 जुलाई तक दी गई अंतिम मोहलत, नियम तोड़ने वाले स्कूलों की मान्यता पर भी संकट

संतकबीरनगर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक जनपद में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, वैध परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत परिवहन विभाग की प्रशासन और प्रवर्तन शाखा संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूली वाहनों को लेकर विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को नोटिस, फोन और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है। उन्हें 7 जुलाई तक सभी वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अपने बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी रखें।

एआरटीओ ने बताया कि 7 जुलाई तक जागरूकता, बैठक और निरीक्षण की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 8 से 15 जुलाई तक पुलिस, यातायात और शिक्षा विभाग के समन्वय से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान और निरुद्ध करने की कार्रवाई होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों की सूची जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। लगातार लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Previous articleपरफॉर्मेंस ग्रांट कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 309 कार्यों की फाइल अनुमोदन के लिए भेजी गई चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कराने पर जोर
Next articleस्कूल वाहनों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: 7 जुलाई अंतिम मौका, फिटनेस-परमिट नहीं तो वाहन सीज – नियम तोड़ने वाले स्कूलों की मान्यता पर भी मंडरा सकता है खतरा – नाबालिग छात्रों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर भी होगी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here