मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण
हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बस्ती। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित बस्ती दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने थाना हर्रैया क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।















