टीईटी-2026 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज 72,020 अभ्यर्थियों के लिए 32 परीक्षा केंद्र, सुरक्षा व निगरानी के कड़े इंतजाम

टीईटी-2026 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज

72,020 अभ्यर्थियों के लिए 32 परीक्षा केंद्र, सुरक्षा व निगरानी के कड़े इंतजाम

गोरखपुर। आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एनेक्सी भवन सभागार में नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जनपद में कुल 72,020 अभ्यर्थियों के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

एडीएम सिटी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी सिटी ने संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल तैनाती और यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रशासन ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी, सघन जांच और डबल लॉक व्यवस्था के जरिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलमुक्त ढंग से संपन्न हो सके।

Previous article30 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य अनुलेखक सुधीर कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्त भावुक माहौल में सहकर्मियों ने दी विदाई, योगदान को किया याद
Next articleव्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस-व्यापारी संवाद समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here