व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस-व्यापारी संवाद समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस-व्यापारी संवाद

समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

गोरखपुर। व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सिटी निमिष पाटील तथा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने की।

बैठक में विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा, अराजक तत्वों की गतिविधियों और यातायात अव्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए कई शिकायतों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, अवैध वसूली या अराजक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्राधिकारी कैंट विभा सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय सिंघानिया समेत विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous articleटीईटी-2026 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज 72,020 अभ्यर्थियों के लिए 32 परीक्षा केंद्र, सुरक्षा व निगरानी के कड़े इंतजाम
Next articleसास पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी बहू गिरफ्तार एम्स थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here