मसाला इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, हल्दी-धनिया के नमूने जांच को भेजे 23 किलो साबुत हल्दी सीज, मिलावट रोकने के अभियान के तहत हुई कार्रवाई

मसाला इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, हल्दी-धनिया के नमूने जांच को भेजे

23 किलो साबुत हल्दी सीज, मिलावट रोकने के अभियान के तहत हुई कार्रवाई

संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को खलीलाबाद क्षेत्र में संचालित मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर नमूने संग्रहित किए। विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और साबुत हल्दी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 23 किलोग्राम साबुत हल्दी को सीज कर दिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले खलीलाबाद स्थित अनिल इंटरप्राइजेज की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया, जहां से धनिया पाउडर का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने उमंग एग्रो फूड, दलेलगंज खलीलाबाद में जांच की और वहां से हल्दी पाउडर तथा साबुत हल्दी के नमूने संग्रहित किए।

निरीक्षण के दौरान 23 किलोग्राम साबुत हल्दी को संदेह के आधार पर सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4,600 रुपये बताई गई है। खाद्य कारोबारकर्ता ने अधिकारियों को बताया कि संबंधित खाद्य सामग्री की आपूर्ति हरियाणा के सोनीपत से की जाती है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी भी नमूने में मानकों के विपरीत सामग्री पाई जाती है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार तथा विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Previous articleबहू–बेटी सम्मेलन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू मिशन शक्ति के तहत पुलिस–यूनिसेफ की पहल, चार जिलों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस
Next articleडीएम-एसपी ने रात्रिकालीन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं “आइए एक साथ मिलकर बेहतर गांव का निर्माण करें” विषय पर हुआ संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here