मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बस्ती। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश शुक्ल ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम में विवेकानन्द मिश्र, अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन सुनिश्चित कराया।
सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा 2026 के सम्मानित विद्यार्थी
साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रुद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय एवं शिवम चौरसिया को सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सम्मानित विद्यार्थी
दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय एवं जागृति गुप्ता को सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी मेहनत, लगन और सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने और जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलाब चंद सोनकर, मोहम्मद सलीम, सरोज मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।















