राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था पर मण्डलायुक्त सख्त, डग्गामार व ओवरलोड वाहनों पर चलेगा अभियान राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्थित पार्किंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कठोर कार्रवाई

राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था पर मण्डलायुक्त सख्त, डग्गामार व ओवरलोड वाहनों पर चलेगा अभियान

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्थित पार्किंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कठोर कार्रवाई

बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर-करेत्तर राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के तीनों जनपदों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति अपेक्षित नहीं है, वे कार्ययोजना बनाकर विशेष अभियान चलाएं और वसूली कार्य में तेजी लाएं।

कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिया कि डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि सभी वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। जिन वाहनों की नंबर प्लेट अस्पष्ट या नियमों के अनुरूप नहीं है, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध भी प्रभावी अभियान चलाने पर जोर दिया।

मण्डलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को नियमित सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने धारा 44, 80 और 116 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक, आरटीओ फरूउद्दीन, डीएफओ डॉ. शिरीन, खान अधिकारी प्रशांत यादव, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्या, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर प्रभाकर सरोज, उपनिदेशक प्रशासन मंडी परिषद ज्योति यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था और राजस्व संग्रहण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Previous articleदिन के समय खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसा होने पर चालकों पर दर्ज होगा गंभीर मुकदमा
Next articleविकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दें विशेष ध्यान: मण्डलायुक्त जल जीवन मिशन, आवास, शौचालय, सड़क निर्माण और आईजीआरएस शिकायतों की हुई समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here