आठ पुलिसकर्मियों के तबादले, बखिरा थानाध्यक्ष 17 दिन में बदले गए

आठ पुलिसकर्मियों के तबादले, बखिरा थानाध्यक्ष 17 दिन में बदले गए

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण सूची में दो निरीक्षक और छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

स्थानांतरण के तहत बखिरा थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा को उनके पद से हटाकर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। गौरतलब है कि अरविंद शर्मा को 12 मई 2026 को दुधारा थाने से स्थानांतरित कर बखिरा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया था, लेकिन महज 17 दिन बाद ही उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई।

वहीं प्रभारी न्यायालय सुरक्षा के पद पर तैनात निरीक्षक सतीश सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा कांटे चौकी प्रभारी के रूप में कार्यरत उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी को बखिरा थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।

उमाशंकर त्रिपाठी के स्थान पर उपनिरीक्षक प्रभांशु राय को कांटे चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को बघौली चौकी प्रभारी, ध्रुव नारायण यादव को कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी तथा उपनिरीक्षक कमलेश यादव को धनघटा थाने में तैनाती दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के दृष्टिगत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे बदलाव किए जाते रहेंगे।

Previous article07 केंद्रों पर 2318 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए बीएड प्रवेश परीक्षा : डीएम आलोक कुमार
Next articleजेल में मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण का शुभारंभ, बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर डीएम व एएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here