आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ लंबित राजस्व वादों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने तहसीलवार लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में नियमित सुनवाई सुनिश्चित कर अधिक से अधिक मामलों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने पुराने और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर विशेष जोर दिया, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि न्यायालयीन कार्यों में तेजी लाई जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleशादी अनुदान योजना के तहत 76 पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सहायता राशि
Next articleअराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप, ग्रामीणों में रोष हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गोरेडीह गांव का मामला, पुलिस ने बताया- ढेलाबाजी में लगी थी चोट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here