शादी अनुदान योजना के तहत 76 पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सहायता राशि

शादी अनुदान योजना के तहत 76 पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सहायता राशि

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शादी अनुदान योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को शादी अनुदान योजना के तहत कुल 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष शासन से 600 आवेदकों के लिए 120 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मार्च 2026 में सम्पन्न हुई शादियों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 28 आवेदक पात्र पाए गए। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों में से 58 आवेदकों को पात्र घोषित किया गया। इस प्रकार कुल 76 पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार 15.20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों की सहमति से उपलब्ध बजट के अंतर्गत सभी 76 पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleमहिला अपराधों की लंबित विवेचनाओं पर एसपी सख्त, कई थानों के विवेचकों संग की समीक्षा बैठक समयबद्ध निस्तारण, आधुनिक तकनीक के उपयोग और लापरवाही पर चेतावनी के निर्देश
Next articleआईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here