आमी नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

आमी नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल स्थित आमी नदी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घघसरा बाजार निवासी 30 वर्षीय रविशंकर शुक्ल पुत्र कृष्ण देव शुक्ल रविवार शाम करीब पांच बजे अपने दोस्तों आकाश, सूरज और अर्जुन के साथ आमी नदी में नहाने गया था। चारों युवक नदी में नहा रहे थे और आपस में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान रविशंकर तैरते हुए अपने दोस्तों से आगे निकल गया। नदी में अधिक गहराई होने के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा।

रविशंकर को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही क्षणों में युवक पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रविशंकर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दर्दनाक हादसे से घघसरा बाजार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous articleजिला पंचायत संतकबीरनगर विकास की राह पर, कई सड़कों का लोकार्पण खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बेहतर आवागमन की सौगात
Next articleबकरीद को लेकर कोठीभार पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here