जिला पंचायत संतकबीरनगर विकास की राह पर, कई सड़कों का लोकार्पण खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बेहतर आवागमन की सौगात

जिला पंचायत संतकबीरनगर विकास की राह पर, कई सड़कों का लोकार्पण

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बेहतर आवागमन की सौगात

संतकबीरनगर। जिला पंचायत संतकबीरनगर द्वारा विकास कार्यों को गति देते हुए खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने इन सड़कों को जनता जनार्दन को समर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करना जिला पंचायत की प्राथमिकता है।

लोकार्पित परियोजनाओं में पंडोखर-उड़सरा पिच रोड से प्राचीन शिव मंदिर होते हुए शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज तक पिच सड़क निर्माण कार्य प्रमुख रहा। इसके साथ ही प्राचीन शिव मंदिर पिच रोड से शेष भाग में सीसी रोड निर्माण कार्य भी कराया गया।

इसके अलावा ग्राम सभा उड़सरा से एकलाख हुसैन के घर से लेडुआ प्राइमरी विद्यालय तक पिच सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं भदाह चौराहे से सुगापंखी होते हुए खुदवा नाला तक सड़क निर्माण कार्य भी पूरा होने के बाद जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से गांवों का आवागमन आसान होगा और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हनुमान कनौजिया, महेंद्र यादव, अब्दुल मतीन खान, सूर्यवंश चौधरी, रामछैल चौधरी, मोहम्मद राशिद, इलियास अहमद, योगेश कुमार, रामवृक्ष, गोविंद कुमार, लालमन शर्मा, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleगैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के घर पुलिस की कुर्की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर चल संपत्ति जब्त, आरोपी शराकत अब भी फरार
Next articleआमी नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here