गोरखपुर को मिले नए एडीएम वित्त एवं राजस्व, जय प्रकाश ने संभाला कार्यभार कर्मठ और निष्ठावान कार्यशैली के चलते शासन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

गोरखपुर को मिले नए एडीएम वित्त एवं राजस्व, जय प्रकाश ने संभाला कार्यभार

कर्मठ और निष्ठावान कार्यशैली के चलते शासन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

गोरखपुर

गोरखपुर। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी जय प्रकाश ने सोमवार को गोरखपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन ने उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और पारदर्शी कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे पूर्व जय प्रकाश गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। उन्होंने 2 जुलाई 2025 को अपर आयुक्त का कार्यभार संभाला था और अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी। उनके कार्यों की सराहना शासन स्तर तक की गई, जिसके बाद उन्हें अब एडीएम वित्त एवं राजस्व जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जय प्रकाश ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व एवं वित्तीय कार्यों को पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी तरीके से संचालित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष फोकस किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समन्वय को और मजबूत करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें।

गोरखपुर में उनकी तैनाती को प्रशासनिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous articleगोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला पदभार 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी बोले— जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
Next articleबिजली तार में फंसे कबूतर से ठप हुई सप्लाई, साढ़े तीन घंटे तक 18 गांवों की बिजली रही गुल भीषण गर्मी में फाल्ट खोजने के लिए बिजली कर्मियों ने गांव-गांव घूमकर की मशक्कत, लोगों को पानी और रोजमर्रा की परेशानियों का करना पड़ा सामना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here