जनगणना 2027 में पहली बार मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया जागरूक

जनगणना 2027 में पहली बार मिलेगी स्व-गणना की सुविधा, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया जागरूक

 

बस्ती। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है, जिसके तहत लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वयं स्व-गणना करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की। जनगणना जिला प्रभारी सुरम्या भारती ने बताया कि नागरिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर परिवार से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन भर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के दौरान परिवार के मुखिया का नाम, पता, मोबाइल नंबर, मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, वाहन, रसोई गैस सहित 33 बिंदुओं की जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी सेव करने के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (EID) जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। बाद में प्रगणक घर पहुंचकर इसी EID के आधार पर सत्यापन करेंगे।

बैठक में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Previous articleडीएम सरनीत कौर ब्रोका का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश
Next articleमेहदावल में जुए की महफिल से निकली लूट की साजिश, कैम्पियरगंज पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here