मीरगंज में बनेगा आधुनिक बस स्टेशन, डीएम आलोक कुमार ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण.

मीरगंज में बनेगा आधुनिक बस स्टेशन, डीएम आलोक कुमार ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

 

संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने तहसील खलीलाबाद के ग्राम मीरगंज में प्रस्तावित बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को भूमि से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक बस स्टेशन और डिपो बनने से जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही राजस्व विभाग को समयबद्ध तरीके से भूमि का चिन्हांकन पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों के साथ आम लोगों की सुविधाओं और अधिकारों का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों का नियमानुसार, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Previous articleडीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना का ताबड़तोड़ निरीक्षण, आंगनबाड़ी और स्कूलों की व्यवस्थाओं की परखी हकीकत.
Next articleबच्चों और विद्यालय के कल्याण हेतु डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कराया महामृत्युंजय जाप, भव्य महाआरती में जुटे श्रद्धालु।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here