बच्चों और विद्यालय के कल्याण हेतु डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कराया महामृत्युंजय जाप, भव्य महाआरती में जुटे श्रद्धालु।

बच्चों और विद्यालय के कल्याण हेतु डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कराया महामृत्युंजय जाप, भव्य महाआरती में जुटे श्रद्धालु।

 

संतकबीरनगर। सूर्या ग्रुप के एमडी एवं समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के आवास पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक कार्यक्रम का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ समापन हुआ। यह अनुष्ठान जग कल्याण के साथ-साथ बच्चों, विद्यालय परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे भी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के सदस्यों के साथ विधि-विधान से पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और महाआरती कर विश्व शांति एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान जनार्दन चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रतन चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, अखंड चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संदेश देते हैं।

Previous articleमीरगंज में बनेगा आधुनिक बस स्टेशन, डीएम आलोक कुमार ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण.
Next articleडीएम सरनीत कौर ब्रोका का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here