महिला आयोग की बैठक में सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

महिला आयोग की बैठक में सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

 

गोरखपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सहित सदस्यगणों ने भाग लिया और जनपद में महिलाओं से संबंधित योजनाओं, शिकायतों के निस्तारण तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग और मानव तस्करी निरोधक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित कर जागरूकता बढ़ाई गई।

अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद स्तर पर समन्वय के साथ निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोग की सदस्यगण, जनपद स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Previous article2 लाख की ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here