गोरखनाथ मंदिर में सीएम का जनता दर्शन, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर दूर-दूर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।















