सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ: मां सरस्वती की आराधना के साथ छात्रों का उत्साहपूर्ण स्वागत

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ: मां सरस्वती की आराधना के साथ छात्रों का उत्साहपूर्ण स्वागत

 

खलीलाबाद (संतकबीरनगर)। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बेहद गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह में गुरुओं के आशीर्वाद और भविष्य की नई उम्मीदों के साथ पठन-पाठन का नया अध्याय शुरू किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मां सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। पूरा परिसर “मां शारदे” की वंदना से गुंजायमान रहा।

नए सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे नौनिहालों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। बच्चों को विशेष उपहार भी भेंट किए गए। अपनों के स्नेह और उत्साह से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें शिक्षा के प्रति नया जोश देखने को मिला।

निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्या एकेडमी का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। हम आधुनिक संसाधनों के साथ उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, ताकि यहां से निकलने वाला हर छात्र देश का जिम्मेदार और सफल नागरिक बने।

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासित रहकर मेहनत करने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Previous articleमहिला मतदाता कम वाले बूथों पर होगा क्रॉस वेरिफिकेशन
Next articleरायबरेली ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का लक्ष्य 100.13% पूरा किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here