गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में खलीलाबाद पुलिस की सफलता: 2 दिन में बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में खलीलाबाद पुलिस की सफलता: 2 दिन में बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

29 मार्च 2026 को चौकी मगहर पर काजीपुर वार्ड नंबर 12 के एक व्यक्ति के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार-प्रसार कराया गया और निरंतर तलाश की गई। जनसहयोग से लापता व्यक्ति 31 मार्च 2026 की रात 10 बजे खलीलाबाद में मिल गया। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में विनोद यादव (चौकी प्रभारी मगहर) और हेड कांस्टेबल करमचंद की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने टीम की सराहना की और कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Previous articleआईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा: पिता बोले ‘ईमानदारी की राह चुनी, लेकिन सम्मान नहीं मिला’
Next articleएक दिन की थानेदार बनी 10वीं की छात्रा नित्या कसौधन: महिला थाने में जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here