डीआईजी बस्ती ने की परिक्षेत्र स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश

डीआईजी बस्ती ने की परिक्षेत्र स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश

 

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने परिक्षेत्र के तीनों जनपदों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में हुई इस बैठक में लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डीआईजी संजीव त्यागी ने गोष्ठी के दौरान सभी पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही, गैंगस्टर व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, गो-तस्करी की रोकथाम, रात्रिकालीन सघन चेकिंग, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराध पर सख्ती, CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, CM डैशबोर्ड, JMIS आदि पोर्टलों की निरंतर निगरानी तथा पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन जैसी शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने यक्ष ऐप पर शेष अपराधियों का सत्यापन शीघ्र पूरा करने, साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल/IMEI नंबरों को अधिकाधिक ब्लॉक कराने, मोबाइल रिकवरी बढ़ाने, i-RAID ऐप पर सभी दुर्घटनाओं की फीडिंग कराने, महिला अपहरण/गुमशुदा की शत-प्रतिशत बरामदगी कराने, अधिकाधिक अमाउंट लीन कराने, मिशन शक्ति केंद्र व परिवार परामर्श केंद्र को और प्रभावी बनाने तथा आपरेशन क्लीन, आपरेशन खोज और आपरेशन दहन अभियान के तहत सघन कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

डीआईजी संजीव त्यागी ने नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा साइट्रेन व आईगॉट ऐप पर सभी शेष कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous articleनाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया
Next articleएसआर इंटरनेशनल एकेडमी में मेधावियों पर पुरस्कारों की बौछार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here