नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया

बस्ती। थाना मुंडेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

थाना मुंडेरवा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 69/2026 (धारा 137(2), 87, 65(1) BNS एवं 5(L)/6 POCSO एक्ट) के तहत आरोपी साहिल पुत्र निसार अहमद (उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोदवल बाजार, थाना मुंडेरवा) को आज सुबह करीब 9:30 बजे सहजनवा, गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी डायल-112 की सूचना पर की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्रा, मुकदमा आरक्षी देवानंद यादव और महिला आरक्षी रेनू यादव शामिल रही।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने टीम के त्वरित और प्रभावी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा और POCSO मामलों में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous articleकप्तानगंज में अवैध गाजा तस्करी का भंडाफोड़: 920 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here