पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 पुलिस अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 पुलिस अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

संतकबीरनगर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 18 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी को नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख स्थानांतरण

– दिलीप सिंह (निरीक्षक अपराध थाना धनघटा) को प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा बनाया गया।

– अमित कुशवाहा (आईजीआरएस सेल/जन शिकायत प्रकोष्ठ) को थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

– दुर्गेश कुमार पांडेय (मीडिया सेल प्रभारी) को थानाध्यक्ष महुली बनाया गया।

– रजनीश राय (थानाध्यक्ष महुली) को प्रभारी आईजीआरएस सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस और सीएम डैशबोर्ड सेल की जिम्मेदारी दी गई।

चौकी प्रभारियों के बदले पद

– हरिकेश भारती: थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा से प्रभारी चौकी लोहरैया।

– विनोद कुमार यादव: प्रभारी चौकी जगदीशपुर से प्रभारी चौकी मगहर।

– मनीष कुमार जायसवाल: प्रभारी चौकी मगहर से पीआरओ (पु.अ.)/प्रभारी मीडिया सेल।

– दिलीप सिंह (उ.नि.): थाना धनघटा से प्रभारी चौकी जगदीशपुर।

– राम वशिष्ठ: प्रभारी चौकी कांटे से प्रभारी चौकी बिड़हरघाट।

– आशुतोष मणि त्रिपाठी: प्रभारी चौकी लोहरैया से प्रभारी चौकी नौलखा।

– उदय शंकर द्विवेदी: पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुधारा।

– उमाशंकर त्रिपाठी: पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कांटे।

– कौशल कुमार पांडेय: प्रभारी चौकी जेल से थाना कोतवाली खलीलाबाद।

यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक कसावट और क्षेत्रीय चुनौतियों के अनुसार कुशल तैनाती सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में कोई कसर न छोड़ें। जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की कवायद तेज हो गई है।

Previous articleहीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 15-16 फरवरी से
Next articleरामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here