हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 15-16 फरवरी से
भारत की पड़ोसी प्रथम नीति: चुनौतियां एवं विकल्प पर गहन चर्चा
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, संतकबीरनगर में शुक्रवार 15 फरवरी 2026 से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सेमिनार का विषय है
भारत की पड़ोसी प्रथम नीति: चुनौतियां एवं विकल्प”।
शुक्रवार को सेमिनार का उद्घाटन सत्र होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक) करेंगे। मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे:
– प्रोफेसर सरोज वर्मा (जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा)
– डॉ. शिवपूजन पाठक (आर्यभट्ट महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय)
– डॉ. अतहर जफर (वरिष्ठ शोध अध्येता, भारतीय वैश्विक परिषद, नई दिल्ली)
गुरुवार को महाविद्यालय में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने अंतिम जायजा लिया और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोजन सचिव डॉ. शशिकांत राव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक अध्येता, शोध छात्र एवं शिक्षक इस सेमिनार में भाग लेंगे। सेमिनार में पड़ोसी देशों के साथ भारत की विदेश नीति, क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, सीमा विवाद, आतंकवाद, जल संसाधन एवं व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार, प्रोफेसर डी. एन. पांडे, प्रोफेसर विजय राय, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. मनोज कुमार मिश्र सहित अन्य प्राध्यापक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
सेमिनार में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। आयोजकों ने सभी शोधार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। यह सेमिनार विदेश नीति के समसामयिक मुद्दों पर गहन वैचारिक मंथन का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।















