रजत जयंती में स्वर्णिम उत्सव: 3 फरवरी को 25वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव अध्यक्ष
गोरखपुर। युवा चेतना समिति के रजत जयंती वर्ष का भव्य समापन 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को 25वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह के रूप में होगा। पूर्वाह्न 11 बजे गोकुल अतिथि भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा, साहित्य, चिकित्सा, उद्योग, खेल और संस्कृति क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल होंगे। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव अध्यक्षता करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि ऐश्प्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अतुल सर्राफ रहेंगे।
प्रमुख सम्मान
– कर्मवीर सम्मान: राजेश सिंह दयाल (देवरिया)
– श्रमवीर सम्मान: आर. एन. सिंह (चेम्बर अध्यक्ष)
– सशक्त नारी शक्ति: कौशल्या देवी
– चिकित्सा सम्मान: डॉ. आर. एन. सिंह (शिशु रोग), डॉ. स्मिता मोदी (स्त्री रोग)
– साहित्य शिखर: डॉ. राम कठिन सिंह
– शिक्षा सम्मान: डॉ. तेज प्रताप सिंह
– संगीत शिखर: राम दरस
– नाटक कला शिखर: रवि शंकर खरे
– विधि शिखर: राजेश मोहन सरकार
– लाइफ टाइम अचीवमेंट: पुष्प दंत जैन
खेल सम्मान
पूर्वांचल खेल भूषण: नीरज कुमार चैरसिया, आदित्य गुप्ता, प्रीति यादव, शिवानन्द, आकांक्षा पाण्डेय।
पूर्वांचल खेल निधि: युक्तिशा सिंह, पूजा वर्मा, दीपांजलि श्रीवास्तव, लकी कुमारी।
अन्य: आदित्य शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह, जया शुक्ला सहित कई नागरिक खेल सम्मान।
सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या सत्र की मुख्य अतिथि डीडीयू विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी। प्रतिष्ठित कलाकारों की प्रस्तुतियां शाम को आकर्षक बनाएंगी।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह समारोह उत्कृष्टता, सेवा और रचनात्मकता की चेतना जगाएगा तथा गोरखपुर के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में यादगार अध्याय जोड़ेगा।















