लग्जरी शादी के शौक ने बनाया अपराधी: 30 लाख के हीरे जड़ित आभूषण सहित चोरी का सामान बरामद, 5 गिरफ्तार

लग्जरी शादी के शौक ने बनाया अपराधी: 30 लाख के हीरे जड़ित आभूषण सहित चोरी का सामान बरामद, 5 गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान में एसओजी, सर्विलांस और थाना बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए टीम ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त हैं बलजीत यादव (गीडा, गोरखपुर), प्रिंस मिश्रा (हरपुर बुदहट, गोरखपुर), महेन्द्र कुशवाहा (रामकोला, कुशीनगर), रवि निषाद (गीडा, गोरखपुर) और फारूख मोहम्मद शिकलगार (महाराष्ट्र, हाल सहजनवा, गोरखपुर)। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बलजीत यादव गिरोह का लीडर है। उसकी शादी फरवरी में तय थी, जिसे भव्य बनाने और पत्नी को महंगे आभूषण देने के लालच में उसने यह गिरोह बनाया। टीम ने बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाएं अंजाम दीं।

बरामदगी में लगभग 30 लाख रुपये के हीरे जड़ित एवं सोने के आभूषण (कुल वजन 162.110 ग्राम), 75,200 रुपये नकद, एक देसी तमंचा (12 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

घटनाओं का विवरण
– 17 दिसंबर 2025 को बखिरा थाना क्षेत्र में एक मकान से आभूषण और नकद चोरी।
– 31 दिसंबर 2025 को बखिरा में घर में घुसकर आभूषण और 1.23 लाख रुपये चोरी।
– 7/8 जनवरी 2026 की रात बेलहरकला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर आभूषण और 15 हजार रुपये चोरी।

बलजीत यादव के खिलाफ 6 और प्रिंस मिश्रा के खिलाफ 8 पुराने मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने का अभियान जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Previous articleमण्डलायुक्त व डीएम ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के बूथों का किया निरीक्षण
Next articleसीडीओ ने किया वृहद गो संरक्षण केन्द्र तालनदौर का निरीक्षण, 15 दिन में क्रियाशील करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here