सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने 41 शिकायतों में 08 का मौके पर किया निस्तारण
बस्ती। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और स्थलीय मौका देखकर उनका समाधान करें, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को तत्परता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 16, पुलिस विभाग से 08, विकास विभाग से 06, विद्युत विभाग से 05 तथा अन्य विभागों से 06 मामले शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 दिनेश मोहन, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, एसडीओ विद्युत खंड रूधौली आशीष मिश्रा, सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, सीवीओ अरूण कुमार गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रभावी माध्यम है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए समय-सीमा तय करते हुए नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।















