डायल-112 की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींच ली दो जिंदगियां: पीआरवी-6278 बनी देवदूत, ‘पीआरवी ऑफ द डे’ से सम्मानित

डायल-112 की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींच ली दो जिंदगियां: पीआरवी-6278 बनी देवदूत, ‘पीआरवी ऑफ द डे’ से सम्मानित

 

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के मगहर बाईपास पर 12 जनवरी 2026 को हुए भीषण सड़क हादसे में डायल-112 की त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने दो गंभीर घायलों की जान बचा ली। ट्रक और टेलर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ट्रक में फंसे लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी संख्या-6278 मौके पर पहुंची।

टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दो गंभीर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां पहुंचाया। एक अन्य घायल को मामूली चोटें आईं। पीआरवी ने परिजनों और स्थानीय पुलिस को भी तुरंत सूचित किया।

स्थानीय नागरिकों ने पीआरवी की संवेदनशीलता और समन्वय की खुलकर सराहना की। मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ ने इस उत्कृष्ट सेवा को संज्ञान में लेते हुए पीआरवी-6278 को ‘पीआरवी ऑफ द डे’ घोषित किया। कमांडर हेड कांस्टेबल श्याम सुन्दर चौहान, सब-कमांडर कांस्टेबल जगराम पटेल और पायलट होमगार्ड गुरुदेव को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यह घटना डायल-112 की कार्यकुशलता और उत्तर प्रदेश पुलिस की आमजन के प्रति प्रतिबद्धता का जीता-जागता उदाहरण है। संकट की घड़ी में यह सेवा सच्चा रक्षक साबित हुई।

Previous articleखिचड़ी मेले को लेकर गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का आला अधिकारियों ने लिया जायजा
Next articleसाइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को वापस मिले 1.62 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here