साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को वापस मिले 1.62 लाख रुपये

साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को वापस मिले 1.62 लाख रुपये

गोरखपुर। थाना चिलुआताल पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों ने पेंशन बंद होने और सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के बहाने ₹1,62,872.83 की ठगी की थी, जिसकी पूरी राशि पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

पीड़ित ने थाना चिलुआताल में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर अलग-अलग माध्यमों से रकम ट्रांसफर करा ली। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई। ट्रांजैक्शन को होल्ड कराकर माननीय न्यायालय के आदेश पर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

पुलिस ने बताया कि ठगी की शेष राशि की बरामदगी और साइबर अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक (साइबर नोडल) सच्चिदानन्द पाण्डेय, अभिराम, कम्प्यूटर ऑपरेटर सत्येन्द्र चौधरी, आरक्षी दीपक यादव प्रथम, विकास मौर्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर बैंकिंग जानकारी न साझा करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना/पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Previous articleडायल-112 की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींच ली दो जिंदगियां: पीआरवी-6278 बनी देवदूत, ‘पीआरवी ऑफ द डे’ से सम्मानित
Next articleराजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल प्रतियोगिता 2026: पुलिस अधीक्षक ने वितरित किए पुरस्कार, युवाओं को दिया उत्साहवर्धन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here