बस्ती में मतदाता सूची सत्यापन: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथ निरीक्षण, अपील जारी

बस्ती में मतदाता सूची सत्यापन: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथ निरीक्षण, अपील जारी

बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर और कंपोजिट विद्यालय तकिया डारी डीहा मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर आलेख्य मतदाता सूची का पठन कार्य कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे तुरंत अपनी आलेख्य मतदाता सूची जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या नाम, पता, आयु आदि में कोई त्रुटि है, तो समय रहते सुधार कराया जा सकता है। पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर ऑफलाइन बीएलओ के पास या ऑनलाइन माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं।

दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित है। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा में मतदाता सूची की जांच एवं आवश्यक सुधार अवश्य कराएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleबस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन: सनातन संस्कृति पर जोर, गुरूकुल शिक्षा का आह्वान
Next articleगोरखपुर महोत्सव में नारी स्वास्थ्य पर गहन मंथन: रोडमैप बनेगा, महापौर-एम्स निदेशक-कुलपति शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here