बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन: सनातन संस्कृति पर जोर, गुरूकुल शिक्षा का आह्वान

बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन: सनातन संस्कृति पर जोर, गुरूकुल शिक्षा का आह्वान

बस्ती। एकलव्य बस्ती के संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों द्वारा आनंदनगर कटरा में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति और हिन्दू जीवन पद्धति पर गहन चर्चा हुई। मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के धर्म जागरण संयोजक अभय जी ने कहा कि इस्लाम और ईसाईयत के अनुयायियों की संख्या तेजी से बढ़ने का कारण लालच, प्रभाव और दबाव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज दुनिया के अधिकांश अहिन्दू लोगों के पूर्वज भारतीय हिन्दू ही थे। माताओं के त्याग और बलिदान का जिक्र करते हुए युवाओं से अपील की कि वे अपनी मां के दुखों पर प्रश्न न उठाएं।

विशिष्ट अतिथि अयोध्या धाम हनुमान गढ़ी के महंत डॉ. महेश दास जी ने माताओं से आग्रह किया कि संतानों को कन्वेंट स्कूलों के बजाय गुरूकुल शिक्षा देकर सनातनी संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों से जुड़कर राष्ट्र और समाज जागरण में योगदान देने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह ने हिन्दू जनसंख्या के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि संख्या में कम होने के बावजूद हिन्दू संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्ति वाचन, शंख ध्वनि, दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। संचालन सुबाष चंद्र शुक्ल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एकलव्य बस्ती प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र नाथ तिवारी, डॉ. दिव्या तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव, महंत उपेन्द्र दास जी, महंत राणा दास जी, गोविंद दास जी, लक्ष्मण दास जी सहित सैकड़ों संत, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous articleगोरखपुर महोत्सव में उमड़ेगा जनसैलाब, 11 से 13 जनवरी तक ट्रैफिक में बड़े बदलाव।
Next articleबस्ती में मतदाता सूची सत्यापन: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथ निरीक्षण, अपील जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here