त्योहारों पर सुरक्षा कवच: डीआईजी चन्नप्पा की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर

त्योहारों पर सुरक्षा कवच: डीआईजी चन्नप्पा की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर

गोरखपुर। रविवार को पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। डीआईजी रेंज गोरखपुर डॉ. एस. चन्नप्पा ने अध्यक्षता की। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण, अनवर्कआउट केस निस्तारण, सीसीटीएनएस सुधार और मुख्यालयीय अभियानों की समीक्षा हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर सहित सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

डीआईजी चन्नप्पा ने छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष दिशा-निर्देश दिए। “संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनाती सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी सक्रिय रहें, गश्त-पेट्रोलिंग बढ़ाएँ। जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाएँ,” उन्होंने कहा। अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए चेन स्नैचिंग/लूट रोकने, पुराने अभियुक्तों पर निरोधात्मक कार्रवाई, ऑपरेशन क्लीन से वाहन निस्तारण, लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता निपटारा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

पटाखा विक्रेता/भंडारण सत्यापन, शस्त्र-कारतूस जांच, गो-तस्करी रोकने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग, महिला एवं एससी/एसटी मामलों में तत्परता बरतने को कहा।मिशन शक्ति के तहत I-GOT (कर्मयोगी पोर्टल) प्रशिक्षण पूरा कराने, विभागीय लंबित पत्रावलियाँ (14(1), 14(2)), मृतक आश्रित एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति का त्वरित निस्तारण, CCTNS/CM डैशबोर्ड रैंकिंग सुधार, NCRP पर मोबाइल/IMEI ब्लॉकिंग बढ़ाने, साइट्रेन पोर्टल प्रशिक्षण और पब्लिक ग्रिवांस, सीएम जनता दर्शन जैसे पोर्टलों पर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी नय्यर ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अभियुक्त गिरफ्तारी पर बल दिया। सीसीटीएनएस पर डेटा अपडेट करने को कहा। बैठक में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी साउथ जितेंद्र कुमार, एसपी अपराध सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय और सभी सीओ उपस्थित रहे।

डीआईजी ने अंत में कहा, “पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। टीम भावना से काम करें, जनपद में शांति बनी रहे।”

 

Previous articleसंगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल का 14वां स्थापना दिवस मनाया गया
Next articleबड़हलगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चा 1 घंटे में बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here