संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल का 14 वां स्थापना दिवस मनाया गया
गोरखपुर। शनिवार को संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने अपने 14वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत कुमार (हेड, सीजीएचएस क्लिनिक), डॉ. वाई सिंह, अलका सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन से की।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उपहार दिए गए। रौनक सिंह, राजेश यादव, मनीष चौधरी, विनय, स्नेहलता, लक्ष्मी वर्मा, श्वेता, खुशी, स्तुति, प्रीति आंचल, तन्वी, पूजा, धरम संदीप, शशांक समेत कई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मानवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, गजेंद्र नाथ मिश्रा, देवेश और आरएन राव भी मौजूद रहे।
डॉ. वाई सिंह ने याद दिलाया कि 12 साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल के बीज बोए थे, जो आज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में वटवृक्ष बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कर्मचारियों से प्रेरित होकर योगी जी के सपने को जल्द वटवृक्ष के रूप में साकार करने का आह्वान किया।















