बड़हलगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चा 1 घंटे में बरामद

बड़हलगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चा 1 घंटे में बरामद

गोरखपुर। रविवार को थाना बड़हलगंज पुलिस ने मानवता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा तीन वर्षीय बच्चे को मात्र एक घंटे में खोजकर उसकी मां को सौंपा। इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।घटना आज दोपहर बड़हलगंज मार्केट में हुई, जहाँ एक महिला अपने तीन वर्षीय पुत्र को दवा कराने लाई थी।

भीड़भाड़ में बच्चा अचानक गायब हो गया। घबराई मां ने तुरंत थाना बड़हलगंज पुलिस को सूचना दी। मिशन शक्ति टीम ने बिना देरी बाजार में पूछताछ शुरू की और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।टीम में महिला उपनिरीक्षक अनुराधा यादव और महिला हेड कांस्टेबल मंजू भारती शामिल थीं। बच्चे को मां के हवाले करने से परिवार में खुशी लौट आई। यह कार्रवाई गोरखपुर पुलिस की जनसेवा और सजगता का उदाहरण है।

 

Previous articleत्योहारों पर सुरक्षा कवच: डीआईजी चन्नप्पा की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर
Next articleकुपोषण मुक्ति: डीएम ने ‘मिशन खिलखिलाहट’ के तहत बच्चों को गोद लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here