मिशन शक्ति 5.0: एडीजी जोन ने फुट पेट्रोलिंग कर महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

मिशन शक्ति 5.0: एडीजी जोन ने फुट पेट्रोलिंग कर महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने जिले में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की। 

एडीजी जोन ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल के साथ गोरखनाथ, आर्यनगर, पुराना गोरखपुर, मानसरोवर और रामलीला मैदान जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, खासकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112) की जानकारी साझा की। 

पेट्रोलिंग के दौरान एडीजी ने पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने और एंटी-रोमियो स्क्वॉड व महिला बीट पुलिस को अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का लक्ष्य महिलाओं और बच्चियों को निडर वातावरण प्रदान करना है। 

एडीजी मुथा अशोक जैन ने कहा, “महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस हर पल उनके साथ है। मिशन शक्ति के जरिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर महिला और बच्ची सुरक्षित महसूस करे और सम्मान के साथ आगे बढ़े। किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, त्वरित कार्रवाई होगी।” 

यह पहल महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

Previous articleगोरखपुर में स्वच्छोत्सव: रामघाट से शुरू हुआ 156 घंटे का महासफाई अभियान।
Next articleडॉ. शिव शंकर शाही ने लखनऊ में नसों की बीमारी पर कार्यशाला में दी विशेषज्ञ सलाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here