लखनऊ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: मतदेय स्थलों पर बैठक, पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

लखनऊ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: मतदेय स्थलों पर बैठक, पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

रायबरेली। डीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के निर्धारण व व्यवस्थाओं पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों की पुनर्संरचना, नामावली पुनरीक्षण और मतदाताओं को सुविधाएं प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने से अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 के आधार पर नामावलियों का पुनरीक्षण होगा। कार्यक्रम के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं: सार्वजनिक नोटिस जारी – 30 सितंबर 2025; समाचार पत्रों में प्रथम पुनर्प्रकाशन – 15 अक्टूबर 2025; द्वितीय पुनर्प्रकाशन – 25 अक्टूबर 2025; फॉर्म-18/19 में आवेदन अंतिम तिथि – 6 नवंबर 2025; आलेख्य नामावलियों का मुद्रण – 20 नवंबर 2025; आलेख्य प्रकाशन – 25 नवंबर 2025; दावे-आपत्तियां दाखिल – 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025; निस्तारण – 25 दिसंबर 2025; अंतिम प्रकाशन – 30 दिसंबर 2025।

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए स्नातक डिग्री 1 नवंबर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पूर्व प्राप्त होना अनिवार्य है, जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए 1 नवंबर 2025 से स्थायी रूप से कार्यरत शिक्षक होना जरूरी। नामावलियां आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार होंगी। विधि एवं न्याय मंत्रालय की 17 जून 2022 अधिसूचना से फॉर्म-18/19 में संशोधन हुआ, जो 1 अगस्त 2022 से लागू है। आधार नंबर का क्षेत्र वैकल्पिक है, इसे अनिवार्य नहीं किया जाएगा और आवेदन अस्वीकार का आधार नहीं बनेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह पुनरीक्षण अभियान 30 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो विधान परिषद चुनावों की तैयारियों को मजबूत करेगा। 

Previous articleबुद्धा इंस्टिट्यूट में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025: उत्साहपूर्ण आयोजन।
Next articleश्री राधे कृष्ण कलेक्शन शोरूम का शानदार उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here